*KHABAR : शिवाजी सागर (ठीकरिया डेम) की ऊँचाई बढ़ाने के प्रस्ताव से सीरखेडा में हड़कंप, किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 19, 2026, 6:47 pm Technology

नीमच जिले के सीरखेडा गांव में ठिकरिया डेम यानी शिवाजी सागर की प्रस्तावित ऊँचाई बढ़ाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि डेम की ऊँचाई बढ़ाई गई तो उनकी खेती की जमीनों तक जाने वाले रास्ते बंद हो जाएंगे, कई घर जलभराव की चपेट में आ जाएंगे और श्मशान घाट तक पहुंच भी मुश्किल हो जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों के पास स्थायी पट्टा नहीं है, ऐसे में मुआवजा भी नहीं मिलेगा और वे बेघर होने को मजबूर हो जाएंगे। पीड़ितों ने साफ कहा है कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });