*KHABAR : एक शाम गौ माता के नाम” कार्यक्रम 17 मई को नई आबादी रोड स्थित पाटिल जी के चौराहे पर आयोजित होगा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 17, 2026, 11:41 am Technology

मंदसौर - भारतीय संस्कृति, गौ संवर्धन एवं राष्ट्र सेवा के प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “एक शाम गौ माता के नाम” कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 17 मई 2026, रविवार शाम 5 बजे नई आबादी रोड स्थित पाटिल जी के चौराहे, मंदसौर पर किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पीएम मोमेन्टोस ऑक्शन से प्राप्त कामधेनु गाय की पावन प्रतिमा की अगवानी क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता समस्त गौभक्तजन एवं नागरिकों द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, गौ संरक्षण एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, जनभागीदारी एवं सामाजिक समर्पण की भावना को नई ऊर्जा मिली है। पीएम मोमेन्टोस ऑक्शन इसी दूरदर्शी सोच का प्रतीक है, जिसमें प्राप्त राशि समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में समर्पित की जाती है। कार्यक्रम में प्रदर्शित की जाने वाली यह पावन प्रतिमा केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, गौ सेवा एवं आध्यात्मिक चेतना का जीवंत संदेश भी है। इस प्रतिमा हेतु समर्पित राशि को नमामि गंगे अभियान में अर्पित किया जाएगा, जो स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय जागरूकता का प्रेरणादायी अभियान है। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा, भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे। भाजपा नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गौभक्तजन इस गरिमामयी आयोजन में सहभागिता करेंगे। समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करें एवं इस पुण्य अवसर के सहभागी बनें

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });