नीमच | उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा थाना रतनगढ के (01) अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 62 (2) (m), 87, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. में फरार आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 साल निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.), (02) अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण दिनांक 24.04.2026 को पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) के विरूद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रवि बंजारा की लगातार तलाश की जा रही थी, दिनांक 13.05.2026 को आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 साल निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) को मुखबीर सूचना पर से गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण दिनांक 11.05.2026 को आरोपीगण (01) राजेश पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 33 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.). (02) कन्हैयालाल पिता शंकरलाल धाकड उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से कुल 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की होण्डाई कम्पनी की क्रेटा कार नम्बर RJ 27 CH 1981 जप्त कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने व पुलिस की रैंकी करने (नजर रखने) वाले आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) को मुखबीर सूचना पर दिनांक 13.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो प्रकरणों का अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपीगण :- 1. रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 साल निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) 2. प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम तथा प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भुमिका रही।