*KHABAR : पशु चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस थाना रामपुरा को मिली बड़ी सफलता, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 13, 2026, 8:36 pm Technology

नीमच | पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल के द्वारा चोरी एवं नकबजनी के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मनासा निकीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपिन मसीह के नेतृत्व में थाना रामपुरा पुलिस टीम एवं सायबर सेल टीम द्वारा पशु चोरी में तीन आरोपीयो को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन को जप्त किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 11.05.2026 को दुलीचंद पिता शवराम रावत मीणा निवासी डोरीयाखेडी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.05.26 को मेरे बाडे मै बंधी मेरी दो भैंसे, एक पाडी व दो पाडे़ कोई अज्ञात चोर खोल कर ले गया है। जिस पर अज्ञात आरोपीगणो के विरुध्द थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तथा अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास थाना क्षेत्रो में रवाना की गई। बाद सायबर सेल नीमच के सहयोग व आसपास के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करते एक संदिग्ध पीकअप वाहन घटनास्थल की तरफ आते-जाते दिखा जो संदेहास्पद होने से उक्त वाहन के रुट को फोलो किया गया तथा आसपास विशवस्निय मुखबीरो से चर्चा करते गांव डोरीयाखेडी के संदेही अर्जुन मीणा द्वारा मुल्तानपुरा के व्यक्तियो के साथ भैंस/पशु का व्यापार करना बताया । जो अर्जुन मीणा को अभिरक्षा मे लेकर तकनिकी दक्षता से पुछताछ करते अपने दो अन्य साथियो अशफाक गढवी व बाबु पाटीदार के साथ उक्त भैंस चोरी करना स्वीकार किया। उक्त आरोपियों का आईसीजेएस पोर्टल के माध्यम से आपराधिक रिकार्ड सर्च करते अशफाक गढवी के विरूद्व पूर्व में पुलिस थाना वायडी नगर, दलौदा, जीरन एवं नारकोटिक्स विंग मंदसौर में 05 आपराधिक प्रकरण एवं बाबु पाटीदार के विरूद्व पूर्व में थाना भावगढ़, अफजलपुर, खाचरोद, दलौदा, औघोगिक क्षेत्र जावरा एवं पगडिया जिला झालावाड़ राजस्थान में 17 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व होना पाये गये। बाद आरोपीगण अशफाक गढवी व बाबु पाटीदार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया। आरोपीगण- 1. अर्जुन पिता घीसालाल रावत मीणा उम्र 24 साल निवासी डोरीया खेडी थाना रामपुरा 2. अशफाक पिता सलीम गढवी मुसलमान उम्र 25 साल निवासी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर मंदसौर (पुर्व मे 05 अपराध ) 3. बाबु पिता रामलाल पाटीदार उम्र 35 साल निवासी एलची थाना दलोदा मंदसौर(पुर्व मे 17 अपराध) जप्तसामग्री 01 बोलेरो पीकअप वाहन कीमती 05 लाख रुपये । सराहनीय कार्य- उनि विपिन मसीह थाना प्रभारी रामपुरा, सउनि हरिसिंह सिसोदिया, आर.597 विजय बारीवाल, आर.129 रघुवीर सिंह, आर.286 जितेन्द्र प्रजापत व प्र.आर. प्रदीप शिंदे प्रभारी सायबर सेल ,आर. लखन प्रताप सिंह तथा आर. कमल सिंह चोकी मुल्तानपुरा थाना वायडी नगर का विशेष योगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });