*KHABAR : रतनगढ पुलिस को मिली सफलता 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 11, 2026, 8:41 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी महोदय जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 02 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.05.2026 को संदिग्ध वाहनों की चैकिग के दौरान ग्राम मुवादा के कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण (01) राजेश पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 33 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.), (02) कन्हैयालाल पिता शंकरलाल धाकड उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से कुल 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की होण्डाई कम्पनी की क्रेटा कार नम्बर RJ 27 CH 1981 को बरामद किया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद डोडाचूरा को एनडीपीएस अधिनियम 1985 की प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आगे की जांच प्रक्रिया जारी है। जप्त मश्रुका :- 1. 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 14,13,000 रुपये। 2. होण्डाई कम्पनी की क्रेटा कार नम्बर RJ 27 CH 1981 कीमति 10,00,000 रुपये । गिरफ्तार आरोपीगण :- 01. राजेश पिता कन्हैयालाल धाकड उम्र 33 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) 02. कन्हैयालाल पिता शंकरलाल धाकड उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच (म.प्र.) नोटः- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम तथा प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });