नीमच के बघाना थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब धनेरिया रोड स्थित रजाक बिल्डिंग में रहने वाले 25 वर्षीय बस ड्राइवर अमजद खान का शव बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि अमजद पिछले तीन दिनों से कमरे में अकेला था। परिजनों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर जब परिवार मौके पर पहुंचा तो कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था। दरवाज़ा तोड़कर अंदर पहुंचे परिजनों के होश उड़ गए… अमजद का शव फंदे पर लटका हुआ था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले में जांच की मांग करते हुए आशंका जताई है कि यह आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और वजह… इसका खुलासा पुलिस जांच से होना चाहिए। फिलहाल बघाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।