*KHABAR : कांग्रेस के किसान जन संवाद में खोली सरकार की पोल, सरकारी गेहूं खरीदी में समस्या, भुगतान में देरी व मंडी में पानी, शौचालय, अवैध वसूली को लेकर किसान हुए मुखर, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 8, 2026, 7:55 pm Technology

नीमच। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को नई कृषि उपज मंडी में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशेष किसान जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती सहित कांग्रेस नेताओं ने सीधे किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं और मंडी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने गेहूं खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं, भुगतान में देरी और मंडी परिसर की खराब व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की। संवाद के दौरान किसानों ने सरकारी गेहूं खरीद की हकीकत बताते हुए कहा कि सरकारी खरीदी केंद्रों पर स्लॉट बुक नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरी में अपनी उपज मंडी में लानी पड़ रही है। स्लॉट बुकिंग के समय कर्मचारियों द्वारा अधिकतर सर्वर डाउन होने का बहाना बताया जाता है। उन्होंने बताया की सरकारी तौल केंद्र पर ट्रालियों को तौल के लिए चार से पांच दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें ट्रैक्टर और ट्राली का अतिरिक्त किराया देना पड़ता है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है और लाभ कम होता जा रहा है। इसी कारण से वह गेहूं को कम भाव में मंडी में बेचने को मजबूर है। किसानों ने सरकार के गेहूं तौलने में कोई परेशानी नहीं हो रही इस दावे को ख़ारिज करते हुए गेहूं समर्थन मूल्य भी बढ़ाने की मांग करी। भावांतर राशि अटकी, व्यापारियों ने भी रखी परेशानी- किसानों ने सहकारी समितियों में गेहूं भुगतान में 15-15 दिन की देरी और भावांतर राशि लंबित रहने का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब खाद-बीज खरीदने के समय सरकार किसी प्रकार की राहत नहीं देती, तो उपज का भुगतान भी समय पर मिलना चाहिए। वहीं व्यापारियों ने बैंकों से नकद राशि की उपलब्धता नहीं होने की परेशानी बताते हुए कहा कि किसान अपनी उपज का नगर दाम चाहता है लेकिन मजबूरी में उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करना पड़ रहा है। रात्रि विश्राम,मंडी में पानी और शौचालय की कमी पर नाराजगी- जनसंवाद के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मंडी परिसर की मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने मंडी परिसर में पीने के पानी और शौचालयों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लगभग दो किलोमीटर लंबे मंडी क्षेत्र में केवल एक सुलभ कॉम्प्लेक्स होना किसानों के साथ अन्याय है। श्री बाहेती ने मंडी सचिव को फोन पर व्यवस्था सुधारने की बात कहते हुए कहा कि किसानों की संख्या को देखते हुए कम से कम तीन सुलभ कॉम्प्लेक्स होना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि दूर-दराज से आने वाले किसानों को कई बार मंडी गेट के बाहर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। मंडी अवकाश की स्थिति में किसानों को ट्रैक्टर और छोटे वाहनों में दो-दो और तीन-तीन दिन तक रुकना पड़ता है, जो बेहद परेशान करने वाली स्थिति है। ऐसे में किसान रात्रि विश्राम करने की एवं शौचालय की व्यवस्था नहीं है साथ ही इंतजार करने वाले किसानों के लिए बैठने के लिए पर्याप्त शेड भी मंडी में नहीं है। बाहेती ने सुझाव दिया कि मंडी के अलग-अलग हिस्सों में निजी कैंटीन शुरू की जानी चाहिए, ताकि किसानों को भोजन और नाश्ते के लिए भटकना न पड़े। निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा भोजनालय में मिली गंदगी पर भी कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने की मांग की। अवैध वसूली और अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा- कार्यक्रम के दौरान किसानों ने मंडी में अवैध वसूली का मुद्दा भी उठाया। किसानों का आरोप था कि कुछ लोग सुबह से ही शेड के बाहर खाली ट्रालियां खड़ी कर जगह घेर लेते हैं जिस पर किसान को उपज की ट्राली खड़ी करने की जगह नहीं बाद में कुछ लोग किसानों को ट्राली खड़ी करने की जगह देने के नाम पर पैसे वसूलते हैं। इस पर तरुण बाहेती ने मंडी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। बड़ी संख्या में किसान और कार्यकर्ता रहे मौजूद- कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, संयोजक मोहन सिंह जाट, नरेंद्र सिंह राणावत, बलवंत पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिसोदिया, जीतू बना, विनोद सिंह भंवरसा, जिला युवा अध्यक्ष मन्नू बना बांगरेड, लक्ष्मी नारायण नागदा, बाबूलाल नागदा, राजू गुर्जर बरखेड़ा, यश लोहार, कृपाल सिंह मंडलोई, मनीषसिंह लॉन्च, राकेश मेरावत, विनोद पाटीदार, माधौलाल मेघवाल, मदनलाल जाटव, रामेश्वर गुर्जर,वीपी सिंह,कन्हैयालाल सुथार, बाबूलाल अहीर, कन्हैयालाल पेंटर, गोपाल नागदा सहित बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });