नीमच | अन्नपूर्णा सेवा न्यास, नीमच द्वारा विगत 6 वर्षों से सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र में कई बीमारियों का निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में दिनांक 10 मई 2026, रविवार , समय प्रातः 9 बजे से से 1 बजे तक, स्थान - शिक्षक सहकार भवन में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जयपुर के प्रतिष्ठित अनुभवी डॉ पंकज कुमार, डॉ नवनीत शर्मा (BAMS) नाड़ी वैद्य, द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएगी । इसमें विभिन्न रोगों जैसे - हृदय रोग, उदर रोग, जोड़ों का दर्द, त्वचा विकार, केश विकार एवं अन्य कई रोगों का उचित परामर्श एवं चिकित्सा प्रदान की जाएगी । आवश्यकता अनुसार अग्निकर्म आदि थैरेपी भी की जाएगी । उपचार के लिए आप शिक्षक सहकार भवन, नीमच में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है । उक्त जानकारी अन्नपूर्णा सेवा न्यास के संयोजक - राकेश पप्पू जैन( पूर्व न. पा. अध्यक्ष) , अध्यक्ष- श्री राम गोडबोले, सचिव- प्रकाश मंडवारिया द्वारा दी गई