*KHABAR : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 क्विंटल 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा से भरा ट्रेक्टर जप्त, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 7, 2026, 4:35 pm Technology

मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एंव नशे के विरुध्द चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान त्रिनेत्र के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने तथा नशामुक्ति के लिये प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारीयों व थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एन एस सिसोदिया व अनुविभागीय अधिकारी निकीता सिंह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस चौकी कंजार्डा द्वारा एक ट्रेक्टर ट्रॉली से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 06.05.2026 को वाहन चैकींग के दोरान रोड पर एक संदिग्ध बिना नंबर का जॉन डियर ट्रेक्टर मय ट्रॉली कंजार्डा तरफ से आ रहा था जिसे रोका व तलाशी लेते ट्रेक्टर चालक सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा चला रहा था । ट्रेक्टर की ट्रॉली के अन्दर से 30 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 06 क्विंटल 01 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया । थाना मनासा पर ट्रेक्टर चालक के विरुध्द धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है । व आरोपी सत्यनारायण धाकड़ पिता नानालाल धाकड़ निवासी कंजार्डा को गिरफ्तार किया गया जिससे जप्त शुदा डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ की जा रही है । जप्तसामग्री 6 क्विंटल 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय ट्रेक्टर ट्रॉली कुल कीमत 22,00,000 रुपये सराहनीय कार्य इस सराहनीय कार्य मे निरीक्षक निलेश अवस्थी थाना प्रभारी मनासा एंव उनि.श्याम कुमावत चौकी प्रभारी कंजार्डा व उनकी टीम सउनि. पन्नालाल चौहान, आर.मोहनप्रकाश, आर. अजयप्रताप व आर. ईश्वरसिंह चौहान का विशेष योगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });