*KHABAR : शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ, पोर्टल 3.0 पर पंजीयन व प्रोफाइल अपडेट के लिए समय-सारणी जारी-चंद्रा , पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 6, 2026, 7:45 pm Technology

नीमच | लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत नवीन पंजीयन, पूर्व पंजीकृत आवेदकों की प्रोफाइल अपडेट तथा दस्तावेज सत्यापन के लिए समय-सारणी जारी की गई है। महत्वपूर्ण तिथियां व प्रक्रिया: नवीन आवेदक: 02 मई से 11 मई 2026 तक अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर पंजीयन कर दस्तावेज अपलोड करेंगे। इनका सत्यापन 04 मई से 11 मई 2026 तक संकुल प्राचार्य द्वारा किया जाएगा। पूर्व पंजीकृत आवेदक: 12 मई से 22 मई 2026 तक अपनी प्रोफाइल अपडेट एवं संशोधन कर सकेंगे तथा इसी अवधि में उनका सत्यापन भी किया जाएगा। अनिवार्य जानकारी: आवेदकों को शैक्षणिक, व्यावसायिक योग्यता, शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं अनुभव संबंधी जानकारी पोर्टल 3.0 पर दर्ज करना अनिवार्य होग मूल दस्तावेज सत्यापन: दस्तावेज अपलोड के बाद म.प्र. स्कूल शिक्षा विभाग के किसी भी संकुल में जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इसके उपरांत ही स्कोर कार्ड जारी होगा। अन्य कार्य: एक से अधिक यूजर आईडी वाले आवेदक अनुभव प्रमाण पत्र मर्ज करने तथा मोबाइल नंबर परिवर्तन की प्रक्रिया भी 12 मई से 22 मई 2026 के बीच पूर्ण कर सकेंगे। महत्वपूर्ण निर्देश: संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आवेदकों को अतिथि शिक्षक पोर्टल 3.0 पर अनिवार्य रूप से दस्तावेज अपलोड कर सत्यापन कराना होगा। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले आवेदकों का स्कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा तथा वे सत्र 2026-27 की अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। अधिक जानकारी: इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश एवं समय सारणी की जानकारी के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक /अतिथि शिक्षक/2026-27/548-549/ भोपाल दिनांक 29.04.2026 का अवलोकन करें। यह पत्र gfms.educationportal3.in पर उपलब्ध है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });