नीमच | कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में समय सीमा पत्रों के निराकरण, रात्रि चौपाल कोज्या एवं टामोटी में ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एडीएम बी.एस.कलेश, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे कोज्या एवं टामोटी में सम्पन्न रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से प्राप्त समस्याओं, आवेदनों का सकारात्मक त्वरित निराकरण सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने टामोटी में जल निगम द्वारा मजरो, टोलो के कुछ घरों में नीला पाईप डालकर कनेक्शन से छूट जाने की ग्रामीणों की समस्या पर जल निगम महाप्रबंधक को निर्देश दिए, कि वे संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्री के विरूद्ध कार्यवाही कर अवगत कराए और ग्रामीणों की समस्या का त्वरित समाधान मौके पर सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मांग पर टामोटी क्षेत्र के कुछ गांव गांधीसागर से रामपुरा, मनासा सूक्ष्म प्रेशरयुक्त सिंचाई योजना से छूटने पर इन गांवों को शामिल करने की मांग पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए, कि वे छूटे हुए सभी गांवों को स्वीकृत रामपुरा , मनासा सिंचाई परियोजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को तत्काल भिजवाए। साथ ही सिंगोली क्षेत्र के एक क्षतिग्रस्त जलाशय की जनभागीदारी से मरम्मत व सुदृढीकरण का कार्य भी तत्काल प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी सीएमओ और खाद्य सुरक्षा अधिकारी को फलो, सब्जियों के विक्रेताओं, दुकानों व अन्य खाद्य पदार्थो की सघन जांच कर नमूने लेने और कार्यवाही करने के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए है। सभी एसडीएम को उक्त अभियान की सतत मॉनीटरिंग करने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिए है।