नीमच | मुख्यमंत्री के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अअपु जावद रोहित राठौड के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोज सिंह जादौन की टीम के द्वारा एक अल्टो कार क्रमांक MP-14-CC-3671 में से चार पीड्डु बेगों में भरा कुल 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरणः - दिनांक 04.05.2026 को अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस टिम जावद व्दारा अठाना सुखानन्दजी रोड़ पुलिस के पास अठाना पर नाकाबंदी लगाई गई थी नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार क्रमांक MP-14-CC-3671 में से चार पीठ बेगों में भरा कुल 35 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा को एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए कार चालक आरोपी महेश पिता रामदयाल जाति मेघवाल उम्र 31 साल निवासी ग्राम गणेशपुरा थाना कुकडेश्वर को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्द एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी होकर मादक पदार्थ के स्त्रोतो एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिकाः- निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, उनि तुलसीराम चौहान, प्रआर. 33 सुभाष प्रजापत, प्रआर. 65 शैलेन्द्र सिंह चौहान, आर. 450 सुनिल डिंडोर (सुचना तंत्र), आर. 326 श्याम सिंह देवड़ा, आर. 352 पंकज कुमावत, आर. 216 सुरेश धनगर, आर. 440 जिवन सिंह सिंगाड़ की सराहनीय भुमिका रही।