KHABAR :कक्षा 10 वी का परीक्षा परिणाम 99 % 118 विद्यार्थियों में से 117 बच्चे रहे उत्तीर्ण , पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 17, 2026, 7:00 pm Technology

आराध्य मुणोत पिता राहुल मुणोत परीक्षा परिणाम 98.2% आराध्य मुणोत ने ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं में 98.2% प्रतिशत अंक अर्जित कर किया नाम रोशन नीमच बुधवार । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिससे ज्ञानोदय ने फिर से अपना दबदबा साबित कर दिया। शहर के पास कनावटी में स्थित ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका डाॅ गरिमा चैरसिया ने बताया कि कक्षा 10वीं की परीक्षा में 118 में से 117 बच्चे उत्तीर्ण होने के साथ ही परिणाम 99% रहा। जिसमें प्रथम आराध्य मुणोत (जावद) 98.2%, द्वितीय मोहम्मद आतिफ 93.4%, तृतीय पर्व राठौर 93% , चतुर्थ दीप्ति परिहार 91.6 %, पंचम टिया शर्मा 91.4% प्रतिशत अंक मिले। विद्यालय की निदेशिका डाॅ. गरिमा चैरसिया ने कहा कि यह स्कूल के लिए एक पथ-प्रदर्शक वर्ष रहा है । परिणाम स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता की पुष्टि करता है। जिसे उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षण के माध्यम से बनाए रखा गया । परीक्षा में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस सफलता पर संस्था के प्रबंधक और प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई दी ।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });