KHABAR : जिले में कक्षा एक से 12वीं तक का कोई भी विद्यार्थी शाला में प्रवेश से वंचित ना रहे-चंद्रा, पढ़े MP44 NEWS खबर* नीमच , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को जिला शिक्षा केंद्र और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में कक्षा 5वीं से 12वीं तक के परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होने परीक्षा परिणामों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर, अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, कि डी.ई.ओ., डी.पी.सी. शालावार, कक्षावार परीक्षा परिणामों का आंकलन, समीक्षा कर अपेक्षाकृत काफी कम परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले संस्था प्रमुखों और विषय शिक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करें। कलेक्टर ने शालाओं में प्रवेश की समीक्षा में निर्देश दिए,कि सभी शालाओं में कक्षा एक से 12वीं तक के प्रवेश का आंकलन, मेपिंग करवाकर सुनिश्चित करें, कि कोई भी शाला में प्रवेश योग्य विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश से वंचित ना रहे। कलेक्टर ने सभी संस्था प्रमुखों, डी.ई.ओ., डी.पी.सी., ए.सी.सी., बी.ई.ओ., बी.आर.सी., सी.एस.सी., बी.एम.सी. को शालाओं में शतप्रतिशत छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पाठ्य पुस्तक वितरण कार्य की समीक्षा में निर्देश दिए, कि तीनों विकासखण्डों के 10-10 स्कूलों में पाठ्य पुस्तके वितरण कार्य का सत्यापन करवाकर रिर्पोट प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने जिला शिक्षा केंद्र एवं जिला शिक्षा कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों की परफार्मेन्स का आंकलन कर रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होने सभी अधिकारियों को शालाओं का नियमित निरीक्षण एवं कक्षाओं में अध्यापन कार्य का जायजा लेने तथा अध्यापन कार्य की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश भी दिए है। कलेक्टर ने शालाओं में सभी कक्षाओं में विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया एवं डीपीसी दिलीप व्यास भी उपस्थित थे। स.क्र./623/87/मालवीय/फोटो