नीमच । जिला सेन समाज संगठन द्वारा सेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान में समाज के आराध्य देव सेन जी महाराज का 726 वां जयंती समारोह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कीम नंबर 36 स्थित सेन वाटिका स्थित श्री नारायणी माता मंदिर एवं सेन जी महाराज की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण पूजा अर्चना के साथ हुआ । इस अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दोपहर बाद शाम 4 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें समाज के प्रतिभावान लोगों को स्वर्गीय मदन लाल जी भाटी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र रमेश भाटी द्वारा पुरस्कार प्रदान कर समाज की लगभग 50 विधार्थी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को क्रमशः शील्ड एवं केसरिया दुपट्टा ओड़ा कर सम्मानित किया गया। वहीं शाम 6:30 बजे भजन संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया ।भजन गायक कलाकार एवं कथावाचक पंडित कमलेश सेन एवं उनके साथी संगत कलाकारों ने गढ़ रंणत भंवर रणथंबोर गणेश की गणपति वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सांवरिया सेठ एवं सेन जी महाराज नारायणी माता के विभिन्न भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर हजारों की संख्या में समाज जन उत्साह के साथ सहभागी बने।और भजनों की सरिता में डुबकियां लगाई। भजन संध्या देर रात तक खूब जमीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि समाज में कर्मरठता एवं पुरुषार्थ के साथ परिश्रम किया जाए तो समाज की प्रगति हो सकती है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि व्यक्ति जन्म से लेकर परण व मरण तक सेन समाज की सेवा का ऋणी रहता है। सेन समाज स्वाभिमानी एवं प्रतिभावान समाज है समाज का युवा वर्ग संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करें तो वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी इंजीनियर नवीन अग्रवाल ने कहा कि समाज विकास के लिए युवा वर्ग में समर्पण भाव और तकनीकी शिक्षा महत्वपूर्ण है। तकनीकी शिक्षा से युवा वर्ग रोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है। क्षेत्रीय पार्षद भारत सिंह अहीर ने कहा कि बुजुर्ग और युवा मिलकर समन्वय स्थापित करें तो समाज की उन्नति तेजी से हो सकती है। नीमच नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति ने कहा कि युवा वर्ग की सामाजिक एकता से हमें ऊर्जा ग्रहण कर समाज को संगठित और शिक्षित बनाना चाहिए तभी समाज का विकास हो सकता है। कार्यक्रम संयोजक चंद्रेश सेन ने कहा कि सभी की टीम भावना के साथ कार्यक्रम का संयोजन किया गया यही एकता बनाए रखें तो समाज विकास की पंक्ति में तथा राष्ट्र की मुख्य धारा में सबसे अग्रणी शिखर पर पहुंच सकता है। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान 13 वर्षीय नन्हे बालक कार्तिक पिता चंचल सेन ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को साफा बांधकर सम्मानित किया ।इस अवसर पर विधायक परिहार ने इस बालक कार्तिक को ₹500 का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा श्री परिहार ने समाज विकास के लिए ₹25000 की विकास नीधि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुखलाल सेन ,लोकेश चांगल, एडवोकेट मनीष राठौड़ ,श्याम टांकवाल, महेश सोनिगरा, के .के. टांक सहित अनेक समाजजन मंच पर आसीन थे।जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश सेन ने बताया कि इस अवसर पर सांवरिया सेठ एवं सेन जी महाराज के विभिन्न राजस्थानी भजनों पर भक्ति प्रस्तुत की गई। सभी समाज जन केसरिया साफा सिरोधार्य किए थे। इस अवसर पर चंद्रेश सेन, सुखलाल सेन, श्याम टांकवाल, के. के. टॉक, बाबूलाल बनभरू, जगदीश सेन मास्टर साहब, बाबूलाल देवड़ा, कालूराम देवड़ा, हरिप्रसाद गहलोत, भारत गहलोत ,तहसील अध्यक्ष दिनेश सेन, जिला सचिव नरेंद्र गहलोत, महेंद्र चौहान ,सुगन चंद सेन, महेश सोनगरा, विनोद गहलोत,शांतिलाल राठौर, राधेश्याम गहलोत , राधेश्याम गहलोत, दीपक गहलोत, कैलाश सेन बीएस एन एल,एडवोकेट सोनू गहलोत कनावटी , जगदीश सोलंकी, रमन गहलोत, नरेंद्र चांगल, शिव राजेश नरेडिया, संजय गहलोत, जिला युवा अध्यक्ष चमन सेन एवं तहसील युवा अध्यक्ष मनीष सेन कनावटी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। ..... पर्यावरण संरक्षण इको फ्रेंडली का दिया संदेश ..... इस अवसर पर प्लास्टिक के डिस्पोजल का बिल्कुल भी उपयोग नहीं किया गया और स्टील के लोटों से जल वितरण का कार्य किया गया। सभी समाज जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया और नियमित पौधा सिंचाई सेवा प्रकल्प का संकल्प भी लिया।