*KHABAR : एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ पुलिस को मिली सफलता, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 30, 2026, 8:50 pm Technology

नीमच | उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच राजेश व्यास व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ की पुलिस टीम द्वारा थाना रतनगढ के अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी सुरेश कुमार पिता अमृतलाल धाकड उम्र 40 साल निवासी ग्राम हमेरगंज पुलिस थाना जावदा जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) को पकडने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण :- दिनांक 29.05.2026 को आरोपी शान्तिलाल पिता छोटूलाल भील उम्र 21 साल निवासी मोल्डियों की झोपडिया ग्राम गुजरों की मोरवन पुलिस थाना जावदा जिला चित्तौडगढ (राजस्थान) के कब्जे से कुल 03 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम लाने ले जाने के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने व पुलिस की रैंकी करने (नजर रखने) वाले आरोपी सुरेश कुमार पिता अमृतलाल धाकड उम्र 40 साल निवासी ग्राम हमेरगंज पुलिस थाना जावदा जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) को मुखबीर सूचना पर दिनांक 30.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण का अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार आरोपी :- 1. सुरेश कुमार पिता अमृतलाल धाकड उम्र 40 साल निवासी ग्राम हमेरगंज पुलिस थाना जावदा जिला चित्तोडगढ़ (राजस्थान) उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ व उनकी टीम तथा प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे सायबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });