*KHABAR : कलेक्टर ने जारी किए आदेश पराग जैन को एसडीएम नीमच का दायित्व, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 30, 2026, 5:47 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा (IAS) द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी नीमच के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। नवीन कार्य विभाजन इस प्रकार है: संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर, नीमच पराग जैन, को पूर्व में सोपें गए समस्त दायित्वों, कार्यालयीन शाखाओं, जनगणना एवं अन्य सौंपे गए कार्यों का निर्वहन अब डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू करेंगे करेंगे। डिप्टी कलेक्टर पराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नीमच अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, नीमच के दायित्व के साथ ही अनुभाग नीमच के नजूल संबंधी कार्य , जिला सत्कार अधिकारी भारसाधक अधिकारी, कृषि उपज मंडी जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग . डी.एम.एफ. एवं कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्यों कॉ निर्वहन करेंगे डिप्टी कलेक्टर चन्द्रसिंह धार्वे, जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) का कार्य देखेंगे ।शेष कार्य विभाजन पूर्व अनुसार यथावत रहेगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });