*KHABAR : कलेक्टर ने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 30, 2026, 4:52 pm Technology

नीमच । कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को जिला मुख्यालय के समीप विकसित औद्योगिक क्षेत्र झंझारवाड़ा का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाइयों, नवीन उद्योग स्थापना, निवेश एवं रोजगार सृजन की स्थिति की जानकारी ली । साथ ही सड़क, बिजली, पानी जैसी आधारभूत सुविधाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसीसी ब्लॉक निर्माण इकाई का निरीक्षण: कलेक्टर ने झंझारवाड़ा स्थित एक एसीसी ब्लॉक निर्माण इकाई पहुंचकर संपूर्ण उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संचालक से रॉ मटेरियल, कार्यरत कर्मचारियों की संख्या, कुल निवेश, रोजगार सृजन, उत्पाद की खपत, उपयोगिता एवं गुणवत्ता की विस्तृत जानकारी ली। इकाई में उपलब्ध फायर सेफ्टी उपकरणों, श्रमिक सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा मानकों के पालन की भी जानकारी ली। कलेक्टर चंद्रा ने युवा उद्यमी हातिम नजमी द्वारा नव उद्योग स्थापित कर सफल संचालन एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। औद्योगिक विस्तार हेतु भूमि व पहुंच मार्ग का अवलोकन: कलेक्टर ने झंझारवाड़ा के समीप एमपीआईडीसी को नवीन उद्योगों की स्थापना के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने भूमि तक पहुंचने के लिए उपलब्ध आम रास्तों का मौके पर अवलोकन किया तथा राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज रास्ते के साथ वैकल्पिक पहुंच मार्ग विकसित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एमपीआईडीसी के अधिकारियों को नए निवेशकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार संतोष कुमार, एमपीआईडीसी के अमित सोनी सहित अन्य अधिकारी, समूह के अध्यक्ष हातिम नजमी एवं इकाई के संचालकगण उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });