*KHABAR : मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 30, 2026, 8:43 pm Technology

मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की मध्यप्रदेश इकाई के अंतर्गत नीमच प्रथम खंड की टीम ने 28 मई 2026 को विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त सूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश पंजीकृत एक मोटरसाइकिल द्वारा अवैध अफीम की तस्करी किए जाने की जानकारी मिलने पर नीमच प्रथम खंड के अधिकारियों की एक टीम को संदिग्ध मार्ग अर्थात मोरवन-डीकेन रोड पर तैनात किया गया। दिन के समय टीम द्वारा मुखबिर के बताए गए हुलिये के अनुसार एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल की पहचान की गई। अधिकारियों द्वारा वाहन को रुकने का संकेत दिए जाने पर चालक ने भागने का प्रयास किया, किन्तु सीबीएन अधिकारियों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई के चलते उसे तुरंत घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मौके पर मोटरसाइकिल सवार को हिरासत में लेकर वाहन की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के साइड बॉक्स में छिपाकर रखे गए एक प्लास्टिक बैग से कुल 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। उक्त अवैध अफीम एवं हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है।मामले में संलिप्त तस्करी नेटवर्क के संबंध में आगे की जांच जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कठोर एवं सतत कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है तथा “नशा मुक्त भारत” अभियान के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार जारी रखेगा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });