KHABAR :महिलाओं ने मुख्‍यमंत्री और प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया, पढ़े MP44 NEWS खबर

MP44 NEWS April 17, 2026, 11:34 am Technology

नीमच। गुरुवार को मध्‍यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मुख्‍य‍ आतिथ्‍य में कालिदास संस्कृत अकादमी के पं.सूर्यनारायण व्‍यास संकुल सभागृह में नारी शक्ति वंदन सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। मंत्री सुश्री भूरिया ने इस अवसर पर कहा कि यह हम सब के लिए गौरवांवित करने वाला पल है। सदियों से नारी शक्ति ने अपना शौर्य, पराक्रम और राजनीति‍क कुशलता का परिचय दिया है। हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्‍यक्‍त करते हैं। आने वाले समय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करेंगा। वर्तमान में नारी शक्ति हर क्षेत्र में बढ चढकर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन कर रही है। जन जातीय क्षेत्रों में भी बालिकाएं अब परीक्षाओं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन कर रही हैं। यह विकास मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। हर गांव में सड़क बिजली की व्‍यवस्‍था, सिंचाई के लिए पेयजल मिल रहा है। हमरा प्रदेश हर क्षेत्र में तरक्‍की कर रहा है। महिलाओं को निरंतर सशक्‍त बनाने का कार्य किया जा रहा है। इस अधिनियम के पास होने के पश्‍चात महिलाओं को लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओं में कुल सीटों का 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। सर्वसहमति‍ से यह अधिनियिम पारित होना चाहिए। अब नीति निर्धारण में आधी आबादी का विशेष मार्गदर्शन मिलना चाहिए। यह एक ऐतिहासि‍क निर्णय है। उल्‍लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियिम के अंतर्गत संसद में इसके पूर्ण क्रियान्‍वयन को लेकर चर्चा की गई है। यह केवल एक विधाई प्रक्रिया नहीं बल्कि एक ऐतिहासिक अवसर है। इसके प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के लिए सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम अध्‍यक्ष श्रीमती कलावती यादव, प्रो. उमा वाजपेयी और काफी संख्‍या में महिला हितग्राही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और छात्राएं उपस्थित थी। अतिथियों द्वारा मां सरस्‍वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को भी सम्‍मानित किया गया। प्रो. उमा वाजपेयी ने कार्यक्रम में अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि महिलाएं संपूर्ण प्रकृति और मानव जाति के विकास की संकल्‍पना करती है। भारतीय संस्‍कृति में नारी को हमेशा उच्‍च स्‍थान दिया गया है। उज्‍जैन नगरी सांस्‍कृतिक चेतना का केंद्र है। यहां भगवान श्री महाकालेश्‍वर की उपासना के साथ-साथ देवी शक्तिपीठ की भी उपासना की जाती है। बालिकाएं आज हर क्षेत्र में आगे है। हमारी अस्मिता की पहचान युग-युग से और शाश्‍वत है। वर्तमान में काफी संख्‍या में महिलाएं राजनीति‍ के क्षेत्र में सक्रिय है और समाज के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। जब कोई महिला आगे बढ़ती है तो सबको साथ लेकर चलती है। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिनियम वर्ष 2023 में ही आ गया था। लेकिन किसी कारण से वह नियम नहीं बन सका। अब सर्वसहमति‍ से पास होना चाहिए। असली परिवर्तन केवल हमारी सकारात्‍मक सोच से ही आएगा। बेटियों को समाज में आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही हमें उनके स्‍वास्‍थ्य और सुरक्षा पर विशेष ध्‍यान देना होगा। नारियों को अवसर मिलेगा तो वे देश की गरिमा और महानता का परचम पूरे विश्‍व के समक्ष लहराएंगी। जहां मातृ शक्ति का सम्‍मान होता है वहां की संस्‍कृति जीवंत रहती है और राष्‍ट्र की उन्‍नति‍ भी होती है। नगर निगम अध्‍यक्ष श्रीमती कलावती यादव ने इस अवसर पर कहा कि देश के प्रधनमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संसद और विधानसभा में महिलाओं के प्रवेश के मार्ग को प्रशस्‍त किया है। महिलाओं के सपनों को साकार करने का काम किया है। अब महिलाएं सभी शासकीय योजनाओं की केवल पात्र ही नहीं बल्‍कि‍ नीति‍ निर्धारण में भी अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अधिनियम के आने के बाद महिलाओं की भागीदारी लोकसभा और विधानसभा में और सक्रि‍य रूप से बढ़ेगी। यह हम सबके लिए अत्‍यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। अगले 03 दिन भारत के इतिहास में स्‍वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए एक बहुत बड़ा कार्य होने जा रहा है। सम्‍मेलन के पश्‍चात महिलाओं द्वारा कालिदास अकादमी परिसर से नारी शक्ति वंदन रैली निकालकर आभार प्रदर्शन किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिलाओं ने तख्‍ती के माध्‍यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया और सशक्‍त नारी सशक्‍त भारत, संसद से विधानसभा तक बढ़ेगी भागीदारी सशक्‍त बनेगी भारत की नारी, नारी सम्‍मान राष्‍ट्र का अभिमान, सशक्‍त नारी समर्थ राष्‍ट्र जैसे स्‍लोगन से संदेश दिया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });