*KHABAR : CSR बैठक में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश: बुनियादी ढांचा, शिक्षा व स्वास्थ्य कार्यों को दें प्राथमिकता, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 5, 2026, 11:58 am Technology

नीमच। कार्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) की बैठक सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा (IAS) की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा: बैठक में समस्त CSR इकाईयों द्वारा वर्ष 2025-26 में CSR मद से किए गए कार्यों की जानकारी दी गई एवं वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित CSR प्लान की समीक्षा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा की गई। उल्लेखनीय कार्यों की सराहना: कलेक्टर ने CSR मद से किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की, जिनमें प्रमुख हैं: सभी इकाईयों द्वारा मिशन बैंच मार्क अंतर्गत शासकीय स्कूलों में फर्नीचर प्रदाय किया गया है। अल्ट्राटेक सीमेंट खोर द्वारा कौशल विकास केन्द्र की स्थापना। सभी इकाईयों द्वारा CSR निधि से टीबी मरीजों के पोषण स्तर में सुधार हेतु फूड बास्केट प्रदान की गई है ग्रीन-को द्वारा जिला चिकित्सालय नीमच को टी.बी. की जांच हेतु ट्रू-नॉट मशीन प्रदान की गई है। कलेक्टर के प्रमुख निर्देश: समन्वय से कार्य: सभी CSR इकाईयां उपलब्ध बजट के बेहतर उपयोग हेतु संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य संपादन करें, ताकि कार्यों का दोहराव न हो व सार्थक उपयोग हो सके। *आगामी प्राथमिकताएं: मिशन बैंच मार्क अंतर्गत शेष आवश्यक फर्नीचर प्रदाय, सक्षम आंगनवाड़ी प्रोजेक्ट अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन हेतु सामग्री प्रदाय एवं कौशल विकास कर युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। लोकहित पर फोकस: CSR मद से मुख्यतः बुनियादी ढांचा निर्माण कार्य जैसे सड़क निर्माण, सामुदायिक भवन, स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनवाड़ी व स्कूल भवन निर्माण एवं दिव्यांगजनों व वंचित वर्गों को स्वरोजगार से जोड़ने के कार्यों को प्राथमिकता दें। ऐसे कार्य करें जिसमें अधिक से अधिक लोकहित जुड़ा हो। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव डिप्टी कलेक्टर पराग जैन , महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही अल्ट्राटेक सीमेंट खोर, अडानी विल्मार भाटखेड़ा, धानुका ग्रुप नीमच, एमएस सोलवेक्स जमुनियाखुर्द, ग्रीन-को प्रा.लि., टाटा सोलर पावर प्रा.लि. सहित सभी CSR इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });