*KHABAR : सोमनाथ स्‍वाभिमान यात्रा के तहत नीमच से 23 यात्रियों का दल रवाना, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 7, 2026, 4:51 pm Technology

नीमच | संस्‍कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्‍त तत्‍वाधान में सोमनाथ स्‍वाभिमान पर्व के तहत जिले के 23 तीर्थ यात्रियों का दल गुरूवार को न.पा. नीमच के परिसर से सोमनाथ तीर्थदर्शन के लिए रवाना हुआ। विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, नीमच न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा व अन्‍य जनप्रतिनिधियों, एडीएम बी.एस.कलेश ने यात्रियों का पुष्‍पहारों से स्‍वागत कर उन्‍हें सोमनाथ के लिए रवाना किया। विधायक दिलीप सिह परिहार, नीमच न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा व अन्‍य जनप्रतिनिधियों और पार्षदगणों ने यात्रियों के वाहन को हरी झण्‍डी दिखाकर सोमनाथ के लिए रवान किया। यह तीर्थ यात्रा वाहन यात्रियों को उज्‍जैन रेल्‍वे स्‍टेशन पहुचाएगा। जहां से वे विशेष ट्रेन द्वारा सोमनाथ के लिए रवाना होगी। यात्रियों के साथ दो अनुरक्षक भी सोमनाथ यात्रा के लिए भेजे गये है, जो यात्रियों की सुविधाओं का ध्‍यान रखेंगे। इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू, न.पा.के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, यात्री एवं उनके परिजन भी उपस्थि‍त थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });