*KHABAR : भादवामाता के दरबार से शुरू हुई नई सख्ती: एसपी राजेश व्यास ने संभाली कमान, बोले अपराधियों के लिए नीमच में जगह नहीं, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 8, 2026, 2:11 pm Technology

नीमच जिले को शुक्रवार को नया पुलिस कप्तान मिल गया। नवागत एसपी राजेश व्यास ने पदभार संभालने से पहले सीधे भादवामाता के दरबार पहुंचकर माथा टेका और जिले में शांति व अपराधमुक्त माहौल की कामना की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विधिवत जिम्मेदारी संभाली। कमान संभालते ही एसपी का अंदाज़ सख्त दिखाई दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिले में अपराध, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अब और कड़ा शिकंजा कसा जाएगा। अपराधियों और तस्करों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई होगी। एसपी राजेश व्यास ने पुलिसिंग में पारदर्शिता, आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उनके पहले ही बयान से साफ संकेत मिल गए हैं कि आने वाले दिनों में नीमच में अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });