*KHABAR : नल-जल योजना के संधारण के संबंध में सरपंच, सचिवों व पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 7, 2026, 6:59 pm Technology

नीमच | जल गंगा संवर्धन अभियान तहत ग्रामीण नल-जल योजना के संचालन-संधारण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु ग्राम सरपंचों, सचिवों एवं पंप ऑपरेटरों का एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण गुरूवार को ग्राम पंचायत मोरवन के सभा कक्ष में आयोजित किया गया। इससे पूर्व नीमच विकासखण्ड में भी प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं पीएमयू स्टाफ द्वारा प्रतिभागियों को योजना के नियमित संचालन, संधारण, तकनीकी रखरखाव तथा ग्रामीण स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। उपलब्ध कराई गई प्रशिक्षण सामग्री: भारत सरकार द्वारा जारी मार्गदर्शिका, समिति गठन एवं जलकर निर्धारण हेतु मध्य प्रदेश शासन का गजट, जलकर वसूली हेतु नमूना रसीद प्रारूप, एफ.टी.के. किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता जांचने की प्रक्रिया से संबंधी सामग्री उपलब्‍ध करवाई गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर नल-जल योजनाओं का सतत एवं गुणवत्तापूर्ण संचालन सुनिश्चित करना तथा पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखना है। अधिकारियों ने जलकर की नियमित वसूली एवं उपभोक्ता समितियों को सक्रिय करने पर भी विशेष जोर दिया। यह जानकारी कार्यालय यंत्री लो.स्‍वा.यांत्रिकी विभाग दीपेश वास्‍पत ने दी है। स.क्र./796/47/मालवीय/फोटो स्‍वच्‍छत भारत अभियान के तहत नागरिकों से सीटीजन फीड बैंक देने की अपील नीमच 7 मई 2026, स्‍वच्‍छ भारत अभियान 2026 के तहत सीटीजन फीडबैक के लिए लिंक प्रारंभ हो गई है। डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी पराग जैन ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से https://cf.sbmurban.org/thankyou पर अपना सीटीजन फीडबैक देने का अनुरोध किया है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });