*KHABAR : जल जीवन मिशन: गांधीसागर-2 योजना की पानी टंकी में मामूली लीकेज प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि का, सुधार कार्य प्रगतिरत, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 8, 2026, 12:05 pm Technology

नीमच। जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में लीकेज होने संबंधी प्रकाशित समाचार के संबंध में म.प्र. जल निगम मर्यादित, परियोजना क्रियान्वयन इकाई नीमच द्वारा स्थिति स्पष्ट की गई है। महाप्रबंधक धीरेंद्र कुमार बिजोरिया ने बताया कि गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत दाता अमरपुरा के उपसंग्रामपुर ग्राम में टंकी का निर्माण कार्य किया गया है। वर्तमान में गांधीसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत टेस्टिंग कार्य प्रगतिरत है। वस्तुस्थिति: उक्त के संबंध में सोशल मीडिया और स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के संबंध में महाप्रबंधक जल निगम नीमच द्वारा वस्तु स्थिति स्पष्ट की गई है उन्होंने बताया कि उक्त टंकी के वर्टिकल पाईप के जॉइंट में जो लीकेज पाया गया है, वह प्रारंभिक टेस्टिंग अवधि में आता है। टेस्टिंग के दौरान पाई जाने वाली ऐसी मामूली कमियों का सुधार कार्य तुरंत ही किया जाता है। वर्तमान में वर्टिकल पाईप में मामूली लीकेज है जिसका सुधार कार्य प्रगतिरत है। जलापूर्ति जारी: महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में उक्त टंकी से 4 गांव में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से की जा रही है। टेस्टिंग पूर्ण होने के उपरांत योजना को अंतिम रूप से संचालित किया जाएगा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });