नीमच जिले में एक 14 वर्षीय बालक के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। जावद फंटा नेशनल हाईवे स्थित अग्रवाल वेयरहाउस क्षेत्र से गुरुवार सुबह घर से निकला किशोर अब तक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजन बदहवास हालत में उसकी तलाश कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वीर मेघवाल, पिता विक्रम मेघवाल, गुरुवार सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह आसपास ही होगा, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं आने पर चिंता बढ़ गई। परिजनों ने रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन बालक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे के अचानक गायब होने से परिवार की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है और हर गुजरते पल के साथ बेचैनी बढ़ती जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस और परिजन मिलकर बालक की तलाश में जुटे हुए हैं। वहीं परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी वीर मेघवाल दिखाई दे या उससे जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें। संपर्क नंबर — 9926521913 एक छोटी सी सूचना किसी परिवार की बड़ी उम्मीद बन सकती है।