नीमच। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित थैलेसीमिया वार्ड में सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान क्लब द्वारा वार्ड हेतु 2 आई.पी. स्टैंड भेंट किए गए तथा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के मनोरंजन एवं मानसिक उत्साह हेतु वार्ड को विशेष खिलौने भेंट किए गए। इस अवसर पर डॉक्टर संगीता भारती, डॉक्टर प्रशांत राठौर, डॉ पियूष गर्ग एवं अध्यक्ष थैलेसिमिया सोसायटी सत्येंद्रसिंह राठौर एवं अनिल जोशी, जुजर बाल्टी वाला, दीपेश शर्मा उपस्थित रहे । क्लब की ओर से अध्यक्ष पूजा गर्ग, सचिव पायल गुर्जर, एडिटर शिवांगी जैन सहित क्लब सदस्याऐ उपस्थित रही। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें सहयोग प्रदान करने हेतु ऐसे सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उनके परिजनों ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की।