*KHABAR : आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत रतनगढ पुलिस द्वारा एक बालिका को किया दस्तयाब, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 9, 2026, 8:35 pm Technology

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिक बालक / बालिकाओं की दस्तयाबी के संबंध में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के कुशल निर्देशन में बालक / बालिकाओं के दस्तयाबी के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ द्वारा एक बालिका को दस्तयाब किया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 30.04.2026 को कस्बा रतनगढ से एक बालिका के गुम हो जाने के संबंध में थाना रतनगढ पर अपराध धारा 137 (2) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान अपहृत बालिका की दस्तयाबी हेतु सतत् एवं सार्थक प्रयास कर अपहृत बालिका को जिला कानपूर (उत्तरप्रदेश) से दस्तयाब किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक भूरालाल भाबर थाना प्रभारी रतनगढ एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });