रतनगढ़। क्षेत्र के नीम का खेड़ा निवासी एक 5 वर्षीय बालिका के लापता होने के मामले में रतनगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 2 घंटे के भीतर बच्ची को सुरक्षित ढूंढ निकाला। जानकारी के अनुसार, पूर्वी (5 वर्ष), पिता पंकज धाकड़, निवासी नीम का खेड़ा, अपने घर के पास से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही थाना रतनगढ़ की FRV टीम (C-480) तुरंत सक्रिय हुई। FRV स्टाफ के मनोहर भाटी और पायलट प्रदीप ने सूचना मिलते ही तत्काल घेराबंदी और तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत और त्वरित प्रयासों के बाद बालिका को सकुशल ढूंढ लिया गया। पुलिस टीम ने बालिका को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। अपनी लाडली को वापस पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।