*KHABAR : सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-कलेक्‍टर चंद्रा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 11, 2026, 3:39 pm Technology

नीमच | जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर अब तक खरीदी गई उपज का परिवहन कर, भण्‍डारण की तत्‍काल व्‍यवस्‍था सुनिश्चित की जाए। ट्रांसपोर्टर, परिवहन के लिए वाहनों की संख्‍या, खरीदी गई उपज के मान से उपलब्‍ध करवाकर, भण्‍डारण करवाना सुनिश्चित करें। किसी भी केंद्र पर उपार्जित उपज, परिवहन के लिए लंबित ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को जिले में समर्थन मूल्‍य पर उपार्जन कार्य की केंद्रवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, नागरिक आपूर्ति अधिकारी आर.एन.दिवाकर, , उप संचालक कृषि दिनेश मण्‍डलोई, सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के आर.पी.नागदा, सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थि‍त थे। बैठक में कलेक्‍टर ने उपार्जन केंद्रवार अब तक खरीदी गई उपज की मात्रा, परिवहन की गई उपार्जित उपज की मात्रा व परिवहन से शेष रही उपज की मात्रा, गोदामों में भण्‍डारित उपज की मात्रा, स्‍लाट बुकिंग, उपार्जन से शेष रहे किसान एवं आगामी दिनों में सम्‍भावित उपार्जित होने वाली उपज की मात्रा एवं किसानों की संख्‍या आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक के निर्देश दिए, कि वे खरीदी केंद्र मोरवन, जीरन में 5.5 वाहन, बावल में 4, झांलता में 2, सिंगोली में एक, जाट में 3, लासुर में 2, अल्‍हेड़ में 2, हरवार में 10, जीरन में 5, वाहन, उपज परिहवन कर गौदाम में भण्‍डारण के लिए सोमवार को ही लगाना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने सहायक आयुक्‍त सहकारिता राजू डाबर को जीरन, हरवार जिला आपूर्ति अधिकारी को सरवानिया महाराज एवं उप संचालक कृषि को बावल, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के आर.पी.नागदा को मोरवन खरीदी केंद्र का सोमवार को ही भ्रमण कर वहां पर उपार्जित उपज का परिवहन करवाकर गोदाम में भण्‍डारण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने उपार्जन से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे उपार्जित उपज का अविलंब परिवहन सुनिश्चित करें। साथ ही किसानों को उपज का का भुगतान भी अविलम्‍ब सुनिश्चित किया जाए।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });