*KHABAR : सेवानिवृत्‍त एवं मृत शासकीय सेवकों के पेंशन व अन्‍य स्‍वत्‍वों के प्रकरणों का त्‍वरित निराकरण करें-कलेक्‍टर, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS May 12, 2026, 7:29 pm Technology

नीमच | जिले के सभी सेवानिवृत्‍त एवं मृत शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों और स्‍वत्‍व संबंधी अन्‍य प्रकरणों का सर्वोच्‍च प्राथमिकता से समय-सीमा में निराकरण कर भुगतान किया जाए। सभी कार्यालय के अधिकारी अधिकतम एक माह की सीमा में ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने समय सीमा पत्रों के निराकरण संबंधी साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीएम बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, सभी एसडीएम तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं में डीबीटी के माध्‍यम से लंबित भुगतान की समीक्षा में निर्देश दिए, कि सभी विभाग सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं में डीबीटी से असफल भुगतान के एक-एक प्रकरण की समीक्षा कर, समस्‍या का समाधान करें व सभी हितग्राहियों को डीबीटी से भुगतान करवाना सुनिश्चित करें। शतप्रतिशत शेष किसानों की फार्मर आईडी बनवाए- बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए, कि वे फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें और शेष सभी किसानों की फार्मर आईडी बनवाने के लिए राजस्‍व अमलें को पाबंद करें। कलेक्‍टर ने पटवारियों को साप्‍ताहिक लक्ष्‍य आवंटित कर फार्मर आईडी बनवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने परियोजना अधिकारी शहरी विकास नीमच को निर्देश दिए, कि वे सीएमओ सिंगोली से चर्चा कर एक ठेकेदार द्वारा किए गऐ कार्यो का न.प.सिंगोली से लंबित बिलों का भुगतान करवाए। उन्‍होने सभी नगरीय निकायों को कमजोर आय वर्ग के परिवारों के लिए ए.एच.पी., हाउसिंग प्रोजेक्‍ट तैयार कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि जिले में समुदाय की भागीदारी से जिले में स्‍कूलों में ड्राप आउट विद्यार्थीयों को पुन: शाला प्रवेश का अभियान चलाकर शतप्रतिशत शाला त्‍यागी विद्यार्थियों को स्‍कूलों में प्रवेश दिलवाए। कोई भी विद्यार्थी ड्राप आउट ना रहे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });