*KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक, पहले दिन बूथ पर, दूसरे-तीसरे दिन घर-घर पिलाई जाएगी दवा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 25, 2026, 8:42 pm Technology

नीमच | देश व प्रदेश के साथ जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने हेतु राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन जिले में 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। पहले दिन 28 जून को समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोलियो बूथ पर पोलियों खुराक पिलाई जावेगी। दूसरे व तीसरे दिन 29-30 जून को बूथ पर छूटे बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि एक भी बच्चा छूटने पर सुरक्षा चक्र टूट सकता है। विभागीय चिकित्सकों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, जन अभियान परिषद आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। विकासखण्ड स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 1,03,707 बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। जिले में कुल 802 दल, 18 ट्रांजिट दल, 21 मोबाइल दल गठित किए गये है। ट्रांजिट व मोबाइल दल रेल्वे स्टेशन, ईंट भट्टा क्षेत्र व सुदूर अंचलों में दवा पिलाएंगे। अभियान के सुपरविजन के लिए 107 सुपरवाइजर तैनात किए गये है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ.रितेश बजाज ने कर्मचारियों को हाई रिस्क एरिया, कंस्ट्रक्शन साइट, ईंट भट्टा व शहरी सघन बस्तियों हेतु विशेष कार्ययोजना के संबंध में प्रशिक्षण दिया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनीष यादव ने समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो खुराक अवश्य पिलाएं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });