*KHABAR : सेवादल का ध्वजारोहण कार्यक्रम 28 को सरवानिया महाराज में, बैठक संपन्न, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 24, 2026, 12:41 pm Technology

नीमच। कांग्रेस सेवादल जिला नीमच द्वारा आगामी 28 जून को इस माह के आखिरी रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत नीमच जिला मुख्यालय के प्रमुख नगर सरवानिया महाराज में बस स्टैंड पर प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सेवादल के जिला अध्यक्ष गजेंद्रसिंह यादव ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, सेवादल के महाराष्ट्र प्रभारी योगेशजी यादव व सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीशजी भार्गव द्वारा यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर घोषित किया गया है, जो प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को आयोजित किया जा रहा है। नीमच जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सेवादल को सौंपी गई है। रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सेवादल एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े तमाम शहर व ग्रामीण क्षेत्र पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस आयोजन को लेकर सेवादल की बैठक मंगलवार को दोपहर में सेवादल जिला अध्यक्ष श्री यादव के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष द्वारा पदाधिकारीयों को सरवानिया महाराज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारीयां संबंधी जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष इलियास कुरैशी, संगठन मंत्री जावेद दुर्रानी, महिला संगठन जिला अध्यक्ष बेबी मेहरा, नीमच शहर ब्लॉक अध्यक्ष भुवान सिंह राजपूत, महिला संगठन ब्लॉक अध्यक्ष संमिदा मिर्जा, शिवहरे आदि उपस्थित थे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });