*KHABAR : जिला नीमच में प्रदेशव्यापी ‘‘नशामुक्त भारत सप्ताह‘‘ अभियान के तहत थाना क्षैत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 20, 2026, 8:31 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस दिनांक 26.06.2026 के अवसर पर आम नागरिकों में नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रदेशव्यापी 07 दिवसीय विशेष अभियान (दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 26.06.2026 तक) ’’नशामुक्त भारत सप्ताह’’ प्रदेश के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों को उक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत तृतीय एवं चतुर्थ दिवस दिनांक 19.06.2026 एवं 20.06.2026 को जिला नीमच में थाना नीमचकैण्ट क्षैत्रातंर्गत निरीक्षक सौरभ शर्मा द्वारा कार्मल काॅन्वेट स्कुल नीमच,थाना बघाना क्षैत्रातंर्गत रेल्वे स्टेशन नीमच एवं थाने के सामने आम रोड़, थाना मनासा क्षैत्रातंर्गत निरीक्षक निलेश अवस्थी द्वारा आम रोड़ मनासा, थाना कुकड़ेश्वर क्षैत्रातंर्गत ग्राम तलाउ एव थाना परिसर कुकड़ेश्वर, थाना रामपुरा क्षैत्रातंर्गत उप निरीक्षक विपिन मसीह द्वारा ग्राम लसुड़िया इस्तमुरार में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जिला नीमच में नशा मुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर स्कूली छात्रांे एवं आम नागरिकों को को नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जावेंगा

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });