*KHABAR : IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 19, 2026, 8:14 pm Technology

नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) नीमच द्वारा डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के अंतर्गत 21 जून को स्वास्थ्य, रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता पर केंद्रित दो विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। IMA नीमच अध्यक्ष डॉ. मनीष चमाड़िया एवं सचिव डॉ. आदित्य भंडारी ने संयुक्त रूप से बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य चिकित्सकों और उनके परिवारों को एक स्वस्थ, सकारात्मक और आनंदमय वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:30 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र से होगी। इस दौरान प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक उषा नवीन जैन योगाभ्यास कराएंगी। योग सत्र के बाद प्रतिभागियों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट की व्यवस्था भी रहेगी। डॉ. चमाड़िया और डॉ. भंडारी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने योगा मैट साथ लाने का आग्रह किया। उन्होंने आगे बताया कि शाम 5 बजे द ग्रैंड IMA हाउस, नीमच में फन एंड क्रिएटिव इवनिंग का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता और बच्चों के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को बिना आग के पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने होंगे, जबकि ड्रॉइंग प्रतियोगिता बच्चों की कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी। IMA पदाधिकारियों ने बताया कि ड्रॉइंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को अपनी ड्रॉइंग सामग्री एवं रंग साथ लाने होंगे, वहीं फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को आवश्यक सामग्री और बर्तन स्वयं लाने होंगे। डॉ. मनीष चमाड़िया एवं डॉ. आदित्य भंडारी ने सभी IMA सदस्यों और उनके परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन चिकित्सक समुदाय में आपसी जुड़ाव, सहयोग और पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });