*KHABAR : नीमच में प्रदेशव्यापी ‘‘नशामुक्त भारत सप्ताह‘‘ अभियान के तहत द्धितिय दिवस थाना क्षैत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 18, 2026, 8:27 pm Technology

नीमच | पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अंतराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी निरोधक दिवस दिनांक 26.06.2026 के अवसर पर आम नागरिकों में नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रदेशव्यापी 07 दिवसीय विशेष अभियान (दिनांक 17.06.2026 से दिनांक 26.06.2026 तक) ’’नशामुक्त भारत सप्ताह’’ प्रदेश के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों को उक्त अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन करने संबंधी निर्देश दिये गये है। नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत द्वितिय दिवस दिनांक 18.06.2026 का जिला नीमच में थाना नीमचकैण्ट क्षैत्रार्न्तगत शासकीय विद्यालय क्रमांक 02 में अभियान के तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को, थाना बघाना क्षैत्रार्न्तगत थाना परिसर बघाना, थाना रतनगढ क्षैत्रार्न्तगत बस स्टेण्ड रतनगढ , थाना सिंगोली क्षैत्रार्न्तगत कस्बा सिंगोली , थाना कुकड़ेश्वर क्षैत्रार्न्तगत नगर परिष्द कुकड़ेश्वर एवं थाना रामपुरा क्षैत्रार्न्तगत ग्राम दुधलाई में जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर आम नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्पपरिणामों से अवगत करवाकर नशा नही करने की शपथ दिलवाई गई एवं थाना मनासा क्षैत्रार्न्तगत कस्बा मनासा में एवं थाना नीमचसिटी क्षैत्रार्न्तगत स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज नीमच में मानव श्रंखला बनाकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन एवं विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा सभी को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जिला नीमच में नशा मुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के नेतृत्व में प्रतिदिन जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर स्कूली छात्रांे एवं आम नागरिकों को को नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जावेंगा।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });