*KHABAR : सभी जिला अधिकारी रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं एवं अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स पर प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करें-चंद्रा, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 16, 2026, 7:51 pm Technology

सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन जनसुनवाई, रोजगार, स्‍वरोजगार योजनाओं, अन्‍य विभागीय पैरामीटर्स एवं विभागीय लक्ष्‍यपूर्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें और प्रदेश में शीर्ष स्‍थान हासिल करने का प्रयास करें। सभी जिला अधिकारी सभी विभागीय पैरामीटर्स पर 5 जुलाई तक मिशन मोड में कार्य करें और विभागीय लक्ष्‍यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा में मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सभी जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एडीएम बी.एस.कलेश, एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे सभी विभागीय स्‍वरोजगार हितग्राहीमूलक योजनाओं में गत वित्‍तीय वर्ष के लक्ष्‍यों के अनुरूप इस वर्ष त्रै-मासिक अनुपात में लक्ष्‍य से अधिक हितग्राहियों के प्रकरण बैंकों में प्रस्‍तुत कर स्‍वीकृति एवं वितरण 30 जून तक सुनिश्चित करवाए। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम डी.डी.ए., ए.आर.सी.एस.को निर्देश दिए, कि वे जिलो में खाद, बीज, दुकानों विक्रेताओं का नियमित रूप से निरीक्षण कर, स्‍टाक की जांच करें और काला बाजारी करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करें। कलेक्‍टर ने कहा, जिले में कही भी निर्धारित दरों से अधिक पर खाद, बीज, कीटनाशक का विक्रय ना हो यह सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने सभी समितियों को खाद का पर्याप्‍त स्‍टाक रखने और किसानों को प्रेरित कर अग्रिम उर्वरक उठाव करवाने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने रिसोर्ट, होटल, रेस्‍टोरेंट, मैरिज गार्डन का जनसुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, खाद सुरक्षा अग्‍नी सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण कर, आवश्‍यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी सभी एसडीएम को दिए है। कलेक्‍टर ने गत दिनो अस्‍पतालों के निरीक्षण में पाई गई कमियों को दुरस्‍त करवाकर पालन प्रतिवेदन प्राप्‍त कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए है

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });