*KHABAR : नीमच जिलें में डाक फ्रेंचाइजी आउटलेट हेतु आवेदन आमंत्रित, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 15, 2026, 5:26 pm Technology

नीमच | कार्यालय अधीक्षक डाकघर, मंदसौर द्वारा भारतीय डाक विभाग की फ्रेंचाइजी योजना के अंतर्गत मंदसौर एवं नीमच जिलों में डाक सेवाओं के विस्तार हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य: आमजन तक डाक सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ, प्रभावी एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग द्वारा फ्रेंचाइजी योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत काउंटर सेवाएं फ्रेंचाइजी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि डाक सामग्री का वितरण एवं संप्रेषण कार्य विभाग द्वारा पूर्ववत किया जाता रहेगा। फ्रेंचाइजी आउटलेट पर उपलब्ध सेवाएं: डाक टिकट एवं डाक स्टेशनरी की बिक्री, स्पीड पोस्ट तथा पार्सल की बुकिंग, मनीऑर्डर की बुकिंग, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) के एजेंट के रूप में कार्य करते हुए प्रीमियम संग्रहण सहित आफ्टर सेल सेवाएं। पात्रता एवं शर्तें: 1. कोई भी एकल स्वामित्व, साझेदारी, एलएलपी फर्म या कंपनी, जो भारत में विधिक इकाई के रूप में पंजीकृत हो, फ्रेंचाइजी हेतु आवेदन कर सकती है। 2. इच्छुक आवेदकों के पास उपयुक्त कार्यस्थल, कंप्यूटर संचालन का मूलभूत ज्ञान तथा ग्राहकों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने की क्षमता होना आवश्यक है। 3. चयनित फ्रेंचाइजी को विभाग द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार सेवाओं का संचालन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया: मंदसौर डाक संभाग में फ्रेंचाइजी आउटलेट हेतु इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 22 जून 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र अधीक्षक डाकघर, मंदसौर कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });