*KHABAR : शिवना शुद्धिकरण अभियान के 129वें दिन निकली एक ट्रॉली गाद व कचरा, 101 बालिकाओं ने किया श्रमदान, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 15, 2026, 11:06 am Technology

मंदसौर। लोकप्रिय विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान के 129वें दिन रविवार को श्रमदानियों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ श्रमदान कर शिवना नदी की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया । शिवना शुद्धिकरण अभियान के मीडिया प्रभारी राजनारायण लाड़ ने बताया कि रविवार को छोटी पुलिया के दोनों ओर स्थित घाटों की साफ-सफाई की गई तथा नदी से लगभग एक ट्रॉली गाद एवं कचरा निकालकर घाटों को स्वच्छ बनाया गया। अभियान में शामिल शिवना योद्धाओं ने निरंतर श्रमदान करते हुए नदी के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया । विशेष रूप से नगर में संचालित गायत्री परिवार के कन्या कौशल शिविर की 101 बालिकाओं ने भी शिवना नदी के घाट पर पहुंचकर शिवना योद्धाओं के साथ श्रमदान किया । बालिकाओं की सहभागिता ने अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की तथा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता का प्रेरक संदेश दिया । लाड़ ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सागर,मालवा एवं अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं ने शिवना नदी एवं घाटों को साफ-सुथरा देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा शिवना शुद्धिकरण अभियान की सराहना की । लाड़ ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रति रविवार प्रातः 7:00 से 9:00 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 129वे दिन रविवार को श्रमदान करने वालों में गायत्री परिवार मंदसौर से योगेश सिंह,बापूलाल पाटीदार,पवन गुप्ता,कैलाश पटेल,निशा धनोतिया समाज सेवियों में हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,बालकृष्ण दवे,राकेश जेन पिंटू, गर्विश रामनानी,दलौदा सगरा गांव से गणेशराम मालवीय,ईश्वरलाल मालवीय,रामप्रसाद मालवीय, महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत,अवनी रांका,अंजली रांका,कांग्रेसजन मे तरुण खींची,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,मनोहर नाहटा,विश्वास दुबे,संजय नाहर,रईस पटवारी,राजेश हिंगड,अजय सोनी,रमेश ब्रिजवानी,अंसार मेव,जयेश पालीवाल,अशोक राव,सादिक गोरी,राकेश सेन,नितनेश बसेर,गोपाल बंजारा,अनुज भंडारी,कनिष्क सोनी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });