नीमच | जिले में सहकारी समितियों, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्र, निजी क्षेत्र में 7549.12 मे.टन उर्वरक वितरण के पश्चात वर्तमान में 13700.21 मे. टन उर्वरक उपलब्धता है। जिले में पर्याप्त खाद भंडारण है, वर्तमान में एन.एफ.एल. कंपनी की युरिया रेक लगी हुई है तथा आगामी दिनों में उर्वरक की निरंतर आपूर्ति गढेपन, कोटा संयंत्र से भी बॉय रोड उपलब्ध हो रहा है। किसान भाईयों से अपील की जाती है कि फसल में खाद की अनुशंसा अनुरूप किसान द्वारा धारित रकबा एवं बोई जाने वाली फसल के अनुसार ई-विकास के माध्यम से उर्वरकों का उठाव करें। जिले में यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही किसान भाईयों को बिना लाइसेंस के खाद बेचने, तय सीमा से अधिक खाद का अवैध भंडारण करने, निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचना (कालाबाजारी), नकली या मिलावटी खाद का निर्माण और बिक्री करना, सरकारी अनुदान वाले यूरिया का फैक्ट्रियों या औद्योगिक कार्यों में अवैध उपयोग, अनाधिकृत रूप से उर्वरक परिवहन की सूचना सीएम किसान हेल्पलाईन नंबर 155253 पर देने पर मिलेंगे प्रोत्साहन राशि रू. 1000/- ,पहचान रहेगी गोपनीय । अतः किसान भाईयों से अपील की जाती है कि यदि आपके क्षेत्र में खाद की कालाबाजारी या नकली खाद बेचने जैसी कोई भी अवैध गतिविधि दिखती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 155253 पर इसकी सूचना देवे। यह जानकारी उपसंचालक कृषि नीमच दिनेश मंडलोई ने दी है