नीमच।कलेक्टर महोदय के आदेश अनुसार नगर पालिका कार्यालय नीमच में 18 जून को प्रातः 11:00 बजे से नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास एवं स्वनिधि लोक कल्याण मेले का आयोजन समस्त शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। संपूर्ण मध्य प्रदेश की तरह नीमच में भी आयोजित इस लोक कल्याण मेले में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, राशनकार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, पोस्ट ऑफिस की योजनाएं, संत रविदास स्वरोजगार योजना, पशुपालन विभाग के सी सी, बैंको में प्रचलित वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस लोक कल्याण मेले के अवसर पर क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, मंडल अध्यक्ष दारा सिंह यादव,मोहन सिंह राणावत, नगर पालिका के समस्त जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा सभी हितग्राहियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लें