नीमच /मंदसौर /रतलाम। आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण देश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के मार्गदर्शन में अपने संगठन को मजबूत कर रही है और इसके लिए प्रदेश में भी जगह जगह जोन स्तर पर अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह कार्यकर्त्ता सम्मेलन के साथ ही देश के साथ ही प्रदेश में भी व्याप्त भ्रष्टाचार , महंगाई , बेरोजगारी , महंगी बिजली , दूषित पानी , लच्चर स्वास्थ्य व्यवस्था , बदहाल शिक्षा व्यवस्था , महिला उत्पीड़न , किसानो की बद्तर स्थिति जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ पदयात्रा का आयोजन कर जनमानस को जागरूक कर रही है।
उसी के अंतर्गत रतलाम जोन के अंतर्गत आने वाले रतलाम मंदसौर नीमच जिलों के सक्रिय साथियो के साथ पदयात्रा एवं कार्यकर्त्ता समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी जीतेन्द्रसिंह तोमर एवं विशेष अतिथि तीन बार के विधायक एवं प्रदेश सहप्रभारी अखिलेशपति त्रिपाठी एवं विशेष अतिथि रतलाम जोन के सहप्रभारी प्रवीण झा शिरकत कर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और भाजपा की 30 साल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेगे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की विशाल पदयात्रा 19 जून को प्रातः11 बजे महाराणा बस स्टैंड से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कुशाभाई ठाकरे आडिटोरियम (सभागृह) पहुंचेगी। जहां पर पदयात्रा सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो जाएँगी।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय संगठन मंत्री गुजरात जोन प्रभारी इंजी. नवीन कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ ने सभी पदाधिकारियों, सक्रीय साथियो के साथ ही आमजन से भी निवेदन किया है कि उक्त पदयात्रा एवं सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर प्रदेश की दमनकारी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। उक्त जानकारी आप के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने प्रेस नोट जारी कर दी