नीमच | भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के पद्म पुरस्कारों - पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म के लिए ऑनलाइन नामांकन एवं सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर 15 मार्च, 2026 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
प्रमुख बिंदु:अंतिम तिथि: पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन/सिफारिशें जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
केवल ऑनलाइन: नामांकन/सिफारिशें केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। ऑफलाइन प्राप्त किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जाएगा।
नोडल अधिकारी नियुक्त: उक्त कार्यवाही में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन हेतु योगेश जैन, जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, एनआईसी नीमच को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पात्रता: कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया जाता है।
जिले के सभी विभाग प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से अपील की है कि नीमच जिले की ऐसी विभूतियों, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किया है, उनके नामांकन निर्धारित पोर्टल पर समय-सीमा में अवश्य कराएं। विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी एवं तकनीकी सहायता के लिए नोडल अधिकारी योगेश जैन, जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, एनआईसी नीमच से संपर्क किया जा सकता है