*KHABAR : स्वस्थ आयु के लिये योग' थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को लायन डेन, नीमच में होगा जिला स्तरीय भव्य आयोजन, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 18, 2026, 8:59 pm Technology

नीमच | जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून 2026, रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 'स्वस्थ आयु के लिये योग' थीम पर मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लायन डेन, नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं: राष्ट्रीय प्रसारण: प्रात: 6:30 बजे से कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रात: 6:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन होगा। सामान्य योग प्रोटोकॉल: प्रात: 7:00 से 7:45 बजे तक विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास कराया जाएगा। व्यापक सहभागिता: कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, योग संस्थाएं, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 21 जून 2026, रविवार समय: प्रात: 6:00 बजे से स्थान: लायन डेन, नीमच, सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रात: 06:00 से पूर्व, अतिथिगण का आगमन प्रात: 06:00 बजे से, अतिथिगण का उदबोधन प्रात: 06:00-06:30, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रात: 06:30 बजे से, माननीय प्रधानमंत्री जी का उदबोधन प्रात: 06:45 बजे से, सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास प्रात: 07:00-07:45 बजे तक । जिले के समस्त नागरिकों, योग प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील की गई है, कि 'Yoga for Healthy Ageing' थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रात: 6:00 बजे से पूर्व, लायन डेन पहुंचकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });