इंदौर/नीमच। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और सहजता का परिचय दिया है। इंदौर प्रवास के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी DGP मकवाणा की पूजनीय माता जी, गंगा मकवाणा के अस्वस्थ होने और इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली, वे तुरंत उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल के वार्ड में जाकर गंगा मकवाणा से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा और डॉक्टरों से उनके उपचार के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना भी की।
इस अवसर पर DGP मकवाणा और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के इस अपनेपन और बड़प्पन की काफी सराहना की जा रही है।