इंदौर/नीमच। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर आगमन पर देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल (एयरपोर्ट) पर उनका गरिमामयी स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी DGP मकवाणा ने राष्ट्रपति महोदया की अगवानी की और उन्हें सैल्यूट कर गरिमापूर्ण विदाई/स्वागत किया।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की अगवानी के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। DGP मकवाणा ने सोशल मीडिया पर इस गौरवपूर्ण क्षण की तस्वीर साझा करते हुए सम्मान व्यक्त किया है।