*KHABAR : सडक दुर्घटनाओं को कम करने एवं घायलों को त्वगरित प्राथमिक ईलाज हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश व्यास द्वारा किया गया नवाचार, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 19, 2026, 7:38 pm Technology

जीवन संजीवनी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश व्यास व अति पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान की उपस्थिति में रेड हॉटस्पॉट डुंगलावदा पर सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में प्रोग्राम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में सडक दुर्घटओं को कम करने एवं सडक दुर्घटनाओं में घालयों को तुरंत सीपीआर व प्राथमिक उपचार मुहिया करवाने हेतु जिले में ’जीवन संजीवनी अभियान’ प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। उक्त अभियान के तहत जिलें में चिन्हित 22 हॉट स्पाटों पर आस पास रहने वाले 50 -50 लोगों को सीपीआर ट्रेनिंग, प्राथमिक उपचार हेतु एक डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। आज दिनांक 19.06.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय राजेश व्यास व अति पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान उपस्थिति में ‘‘जीवन संजीवनी अभियान‘‘ का आयोजन थाना नीमचकेंट के हॉटस्पॉट डुंगलावदा पर किया ।उक्त अभियान के दौरान चिकित्सा विशेषज्ञ डाँक्टर सतीश चौधरी एवं टीम द्वारा अभियान से जुडें लोगो को दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को सीपीआर व प्राथमिक ईलाज तुरंत मुहिया करवानें संबंधी लाईव प्रशिक्षण दिया गया। उक्त अभियान के प्रशिक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हेमलता अग्रवाल नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान थाना प्रभारी नीमचकेंट सौरभ शर्मा , थाना प्रभारी यातायात सुबेदार सोनु बड़गुजर, डीएमआर पुष्पेन्द्र कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहे। जीवन संजीवनी अभियान के तहत क्यूआर कोड के द्वारा गुगल के माध्यम से स्केन कर सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर सडक सुरक्षा मित्र बनाये जा रहे है । जीवन संजीवनी अभियान के तहत जिले में लगभग 400 व्‍यक्ति स्‍वंंय क्यूआर कोड के माध्यम से सडक सुरक्षा मित्र बन चुके है। उक्त अभियान निरंतर जारी है । अपील - जिले के निवासियों से अपील है कि आप सभी ’जीवन संजीवनी अभियान’ को सफल बनाने में नीमच पुलिस का सहयोग करें। सडक दुर्घटना एवं उनमें हो रही मृत्यु को कम करने हेतु नीमच पुलिस आपके सहयोग की अपेक्षा करती है। आप सहयोग कर ’जीवन संजीवनी अभियान’ के माध्यम से लोगों की मदद करे

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });