नीमच | जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के निर्देशानुसार 24 जून 2026 को प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शासकीय आई.टी.आई.रामपुरा में ''युवा संगम- रोजगार/स्वरोजगार अवसर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी नीमच ने अधिकाधिक युवाओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आगृह किया है।