मंदसौर। शहर में लगातार गहराते जल संकट एवं पेयजल आपूर्ति की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा मंगलवार, 23 जून 2026 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मंदसौर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेसजन नगर पालिका पहुंचकर जनहित में प्रदर्शन भी करेंगे ।
नेता प्रतिपक्ष रफत पयामी ने बताया कि शहर में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। नगर में एक दिन छोड़कर नलों के माध्यम से जल प्रदाय किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर नलों में पर्याप्त प्रेशर नहीं होने से लोगों को आवश्यक मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका की जर्जर एवं थकी हुई जल प्रदाय व्यवस्था के कारण आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होती रहती है। कभी बिजली बंद होने, कभी तकनीकी उपकरणों में खराबी, कभी पंप हाउस से जलापूर्ति रुकने तथा कभी पाइपलाइन फूटने जैसी समस्याओं के चलते शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विशेष रूप से खानपुरा, पुराना शहर क्षेत्र, अशोक मार्ग, किला रोड, गुदरी, शेखा चौक, नीम चौक, शुक्ला चौक, जनकुपुरा सहित संकरी गलियों वाले क्षेत्रों में जल संकट गंभीर रूप ले चुका है। इन क्षेत्रों में पानी के टैंकर भी आसानी से नहीं पहुंच पाते तथा हैंडपंप जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे नागरिक पूरी तरह नल जल योजना पर निर्भर हैं ।
शहर में गहराते जल संकट एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह गुर्जर, विधायक विपिन जैन, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, कांग्रेस पार्षदगण, पूर्व पार्षद, मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम विवरण : दिनांक : 23 जून 2026, मंगलवार
समय : 11:30 बजे
स्थान : गांधी चौराहा, मंदसौर से नगर पालिका कार्यालय मंदसौर
कांग्रेस पार्टी ने सभी कांग्रेसजनों एवं जनप्रतिनिधियों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
निवेदक :
रफत पयामी – नेता प्रतिपक्ष
पिंकी कमलेश सोनी – पार्षद
तरुण शर्मा – पार्षद
प्रीतम पंचोली – पार्षद
नगमा नियाज अहमद – पार्षद
संगीता शैलेंद्र गोस्वामी – पार्षद
तबस्सुम साबिर शाह – पार्षद
कमरूनिसा आरिफ अंसारी – पार्षद