*KHABAR : ग्वालटोली में मटमैले पानी की समस्या-तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन-रवि दीवान, पढ़े MP44 NEWS खबर*

MP44 NEWS June 20, 2026, 5:10 pm Technology

नीमच | शहर की पर्यावरण क्षेत्र में सक्रिय धनवंतरी पौधा बैंक संस्था द्वारा 5 जून से निरंतर पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम योजना संचालित की जा रही है । जल, भूमि, वायु की स्वच्छ उपलब्धता एवं संरक्षक को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है इसी श्रृंखला में 19 जून 2026 को क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह जी परिहार के निवास स्थान पर आम ,जामुन इत्यादि के पौधे उनके संरक्षण में रोपित किए गए । धनवंतरी पौधा बैंक की स्थापना कोविड काल में संस्था की अध्यक्षा पुष्पलता सक्सेना द्वारा की गई । जिसमें संस्था के सचिव सत्येंद्र कुमार सक्सेना ,कोषाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, संस्था संरक्षक एडवोकेट अजय भटनागर, डॉ महेश शर्मा का विशेष योगदान रहा । पौधा बैंक के माध्यम से निशुल्क पौधों का आदान-प्रदान एवं वितरण हो इसी उद्देश्य को लेकर 150 से ज्यादा परिवार संस्था में सक्रिय हैं । आज बिगड़ते जलवायु मौसम की महती आवश्यकता और प्रकृति के पर्यावरण शुद्धि के इस कार्य की सेवाभावी, जन नायक विधायक महोदय द्वारा अत्यंत सराहना की गई तथा सहयोग राशि के रूप में 21000/-विधायक निधि से देने की घोषणा की गई साथ ही नीमच सिटी पुलिया के पास प्रगतिशील गार्डन एवं हाईवे कॉरिडोर पर लगने वाले पेड़ पौधों की व्यवस्था एवं संरक्षण धनवंतरी पौधा बैंक संगठन के माध्यम से की जाने की घोषणा भी की गई । विधायक दिलीप सिंह जी परिहार द्वारा क्षेत्र के अकल्पनीय विकास किए जाने एवं अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन हेतु एक शुभकामना पत्र प्रदान किया जिसका वाचन दीपक राय गौड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण की सेवा के प्रति दृढ़ संकल्पित सुचित्राजी परिहार उत्साह के साथ उपस्थित रही । संस्था के कोषाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, महेंद्र त्रिवेदी, संतोष चौधरी, प्रदीप वर्मा, जगनमोहन श्रीवास्तव, डॉ जीवन कौशिक, महेश शर्मा, सरोज गांधी, सभ्यता गौड़, शिल्पा जैन, भावना काठेड़, बंटू बाफना, निकिता सिंहल, लोकेश सैनी आदि सदस्य उपस्थित रहे । कार्यक्रम का आभार संस्था सचिव सत्येंद्र कुमार सक्सेना ने माना । उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव नितिन सक्सेना ने दी

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });